DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रही DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्था तैयार की है।
28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 28 नवंबर दोपहर 1:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद उनका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
-
2:05 PM: IIM नवा रायपुर पहुंचकर DGP Conference में शामिल होंगे
-
6:55 PM – 7:55 PM: रात्रि भोज
-
रात्रि विश्राम: बंगला नंबर M-11, नवा रायपुर
अगली सुबह वे फिर कार्यक्रम के अनुसार IIM पहुंचकर कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
29 नवंबर: पूरा दिन सम्मेलन में व्यस्त रहेंगे
-
7:50 AM: IIM के लिए प्रस्थान
-
8:00 AM – 7:45 PM: DGP-IG Conference में उपस्थिति
30 नवंबर: योग सत्र और समापन दिवस
-
5:50 AM: बंगला M-11 से प्रस्थान
-
6:00 AM – 6:30 AM: IIM में योग सत्र
-
योग के बाद पुनः बंगले पर लौटकर विश्राम
-
7:50 AM: दोबारा IIM के लिए प्रस्थान
-
8:00 AM – 4:40 PM: सम्मेलन के अंतिम दिन की बैठकें
-
4:55 PM: दिल्ली के लिए प्रस्थान
स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।
-
दर्जनभर से अधिक डॉक्टर ड्यूटी पर
-
एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस तैनात
-
100 सदस्यीय टीम रोटेशन में काम करेगी
-
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों की संयुक्त भागीदारी
खास खाद्य व्यवस्था
अमित शाह और पीएम मोदी के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन की व्यवस्था आवास पर ही की जाएगी। उनकी पसंद के अनुरूप मेन्यू में शामिल होंगे: मेथी-सरसों साग, बथुआ भाजी, फूलगोभी सहित अन्य स्थानीय व्यंजन। देशभर से आए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

