Fri. Jan 30th, 2026

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा…

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण सांकेतिक बदलाव करते हुए राजभवन का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह भवन ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा, जो जनता और लोकतंत्र के प्रति समावेशी भावना को दर्शाता है।

Chhattisgarh News : गृह मंत्रालय, भारत सरकार से जारी पत्र के अनुपालन में, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने आज इस आशय का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

राज्यपालों के सम्मेलन से आया सुझाव

राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि यह परिवर्तन एक व्यापक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। दरअसल, राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में यह सुझाव दिया गया था कि राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया जाए। यह नामकरण देश के संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक मूल्यों को अधिक सशक्त तरीके से प्रस्तुत करेगा।

read more : GST Raid : टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर के प्रतिष्ठित ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी ठिकानों पर GST विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी….

इस सुझाव के अनुरूप ही, गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के पालन में छत्तीसगढ़ में यह निर्णय लिया गया है। अब से सभी शासकीय प्रयोजनों (सरकारी कार्यों) के लिए राजभवन का नाम आधिकारिक तौर पर लोकभवन के नाम से पढ़ा और लिखा जाएगा।

यह बदलाव न केवल नाम में है, बल्कि यह केंद्र और राज्य के संवैधानिक प्रमुखों के आवास को आम जनता से जोड़ने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम भी माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *