Thu. Jan 15th, 2026

Chhattisgarh Border Road Accident : छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर भीषण बस दुर्घटना: 8 तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Border Road Accident
Chhattisgarh Border Road Accident

Chhattisgarh Border Road Accident : सुकमा/आंध्र प्रदेश। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Chhattisgarh Border Road Accident : दुर्घटना का ब्यौरा

मृत्यु: इस भीषण दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

read more : CG TO Goa Special Train : छत्तीसगढ़ से गोवा : छुट्टियों के लिए रेलवे का धांसू तोहफा, 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन…देखें पूरा टाइम टेबल

घायल: अनेक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा गया है।

स्थान: आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट क्षेत्र में हुई यह घटना छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा के करीब है।

 मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता देने की बात भी कही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *