Tue. Dec 30th, 2025

DSP Kalpana Verma Case : डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन पर शिकंजा: ₹28 लाख के फ्रॉड में गिरफ्तारी वारंट जारी

DSP Kalpana Verma Case
DSP Kalpana Verma Case

DSP Kalpana Verma Case : रायपुर/कोरबा। डीएसपी कल्पना वर्मा (DSP Kalpana Verma) पर गंभीर निजी और वित्तीय आरोप लगाकर चर्चा में आए दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरबा की एक अदालत ने धोखाधड़ी (420) के मामले में आरोपी दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

DSP Kalpana Verma Case : मिली जानकारी के अनुसार, दीपक टंडन पर 28 लाख के फ्रॉड का आरोप है। यह वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा की कोर्ट (कु. रंजू वैष्णव की कोर्ट) द्वारा जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दीपक टंडन को इस वारंट के संबंध में आज, 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना था।

read more : Bilaspur News : मंत्री की फटकार से हड़कंप : अटैचमेंट पर नाराजगी देख कोटा के BEO बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 डीएसपी पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन वही व्यक्ति है जिसने डीएसपी कल्पना वर्मा पर करीब 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट देने और ‘प्यार में झांसा’ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। टंडन ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप नंबर पर हुई चैट और वीडियो (कुल 51 फ़ोटो-वीडियो) कुछ पत्रकारों को उपलब्ध कराए थे, हालाँकि बाद में उसे डिलीट कर दिया था।

दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख के लेन-देन फ्रॉड के आरोप लगाए हैं, और यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच, दीपक टंडन द्वारा ये सनसनीखेज आरोप लगाए गए और कथित स्क्रीनशॉट मीडिया को उपलब्ध कराए गए थे। अब, डीएसपी पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर ही ₹28 लाख के फ्रॉड मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने से यह पूरा मामला एक नया मोड़ ले चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *