Sat. Feb 7th, 2026

Vote Chor Gaddi Chhod Rally : दिल्ली में कल कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली : छत्तीसगढ़ से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल, जानें बैज ने क्या कहा

Vote Chor Gaddi Chhod Rally
Vote Chor Gaddi Chhod Rally

 Vote Chor Gaddi Chhod Rally : रायपुर/दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए, कांग्रेस पार्टी कल यानी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नाम से एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है। इस राष्ट्रीय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बैज ने बताया कि इस महारैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत देशभर के तमाम बड़े नेता एकजुट होंगे। रैली में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचेंगे।

 Vote Chor Gaddi Chhod Rally : घुसपैठिए के बहाने वोटरों के नाम काटने का आरोप

रैली को लेकर बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने करारा पलटवार किया। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहाँ ‘घुसपैठिए’ के नाम पर नौटंकी शुरू कर दी जाती है। बैज ने सवाल उठाया कि अगर केंद्र में बीजेपी की ही सरकार है, तो ‘घुसपैठिए’ देश में कैसे और कहाँ से आए?

read more : Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका

उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि ‘घुसपैठियों’ के नाम का इस्तेमाल करके विपक्षियों के वोटरों के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने उदाहरण दिया कि महेंद्रगढ़ के गुलाब कमरो का नाम काटकर रायगढ़ में जोड़ दिया गया, और बिलासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष का नाम भिलाई में जोड़ा जा रहा है। बैज ने इन सभी हरकतों को साजिश करार दिया।

सीएम साय के विजन 2047 बयान पर तीखा हमला

कांग्रेस द्वारा ‘विजन 2047’ पर चर्चा को लेकर विधानसभा सत्र की कार्रवाई का बहिष्कार करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई टिप्पणी पर भी दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खून पसीने से सींची हुई पार्टी है और वह किसी भी चुनाव में हार या प्रताड़ना से डरती नहीं है। ‘विजन 2047’ की चर्चा पर उन्होंने सीएम साय पर हमला बोलते हुए कहा कि “लोग अभी भूख से मर रहे हैं, लेकिन चर्चा 2047 की होगी। (मुख्यमंत्री) 2047 तक आप खुद रहेंगे या नहीं, यह पहले तय कर लीजिए।” बैज के इस बयान ने आगामी विधानसभा सत्र और राजनीतिक बहस को और गर्मा दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *