Fri. Jan 2nd, 2026

Rajnandgaon Share Market Fraud : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर रिटायर्ड कर्मी से 18 लाख की ठगी…

Rajnandgaon Share Market Fraud
Rajnandgaon Share Market Fraud

Rajnandgaon Share Market Fraud : राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ : शेयर बाजार में निवेश पर दो साल के भीतर रकम दोगुनी करने का लालच देकर राजनांदगांव में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुर्ग के एक रिटायर्ड कर्मी से ₹18 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Rajnandgaon Share Market Fraud : बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी मुकुंद पांडे (56 वर्ष), जो टॉप वर्थ पावर प्लांट, रसमड़ा में कार्यरत हैं, ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गोकुलधाम सोसायटी, गोकुल नगर, राजनांदगांव का निवासी धनीराम सिन्हा उनके कार्यस्थल पर अक्सर आता-जाता था।

झांसा देकर खाते में ट्रांसफर कराए 18 लाख

आरोपी धनीराम सिन्हा ने खुद को शेयर मार्केट का बड़ा जानकार बताते हुए मुकुंद पांडे को झांसा दिया कि अगर वे उसमें निवेश करते हैं तो वह दो साल में उनकी रकम को दोगुना कर देगा। धनीराम की बातों पर विश्वास करके, मुकुंद पांडे 15 मार्च 2023 को अपनी पत्नी कल्पना पांडे और एक अन्य व्यक्ति अंजू साहू के साथ धनीराम के निवास पर गए।

read more : DSP Kalpana Verma Deepak Tondon Case : DSP कल्पना वर्मा-दीपक टंडन विवाद में नया मोड़ : वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो

वहाँ धनीराम के कहने पर, मुकुंद पांडे ने अपने एक्सिस बैंक खाते से ₹18 लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे धनीराम सिन्हा के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

पैसा मांगने पर टालमटोल, फिर हो गया फरार

निर्धारित दो साल की अवधि बीत जाने के बाद भी जब मुकुंद पांडे को निवेश के संबंध में कोई सकारात्मक जवाब या रिटर्न नहीं मिला, तो उन्होंने धनीराम से अपने पैसे वापस मांगे।

आरोपी धनीराम सिन्हा लगातार ‘आज देता हूँ, कल देता हूँ’ कहकर उन्हें टालता रहा। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद, आरोपी अंततः फरार हो गया और उसका कोई पता नहीं चल पाया।

मुकुंद पांडे को जब यह स्पष्ट हो गया कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं, तब उन्होंने सकरी थाने पहुंचकर आरोपी धनीराम सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी धनीराम सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसके मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता को भी इस तरह के ‘डबल मनी’ या अत्यधिक रिटर्न वाले झाँसों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *