CG Couple Private Video : रायपुर/नई दिल्ली : सोशल मीडिया के दौर में प्राइवेसी अब एक बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में एक युवक-युवती के ’19 मिनट 34 सेकेंड’ वाले वीडियो के वायरल होने के बाद टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो का एक खतरनाक काला बाजार खड़ा हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बाजार में छत्तीसगढ़ी कपल (CG Couple) के प्राइवेट वीडियो की भारी मांग है और लोग इसके लिए मोटी रकम देने को तैयार हैं।
CG Couple Private Video : कैसे चलता है ‘डील’ का खेल?
मीडिया रिपोर्ट्स के खुलासे के अनुसार, टेलीग्राम पर ऐसे कई ग्रुप्स और दलाल सक्रिय हैं जो पैसे लेकर प्राइवेट वीडियो बेच रहे हैं। इन ग्रुप्स में बाकायदा ‘मेनू कार्ड’ की तरह वीडियो की लिस्ट दी जाती है।
सस्ता सौदा: महज 100 से 200 रुपये लेकर सैकड़ों कपल्स के इंटीमेट मोमेंट्स के वीडियो बेचे जा रहे हैं।
डिमांड पर सप्लाई: दलाल ग्राहकों की पसंद (जैसे- राज्य, उम्र या कैटेगरी) के हिसाब से वीडियो उपलब्ध कराते हैं।
छत्तीसगढ़ का कनेक्शन: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों के कपल वीडियो की सबसे ज्यादा ‘रेटिंग’ और डिमांड है।
प्राइवेट मोबाइल से लीक हो रहा डेटा
इस जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से ज्यादातर वीडियो किसी हिडन कैमरे से नहीं, बल्कि खुद कपल्स के निजी मोबाइल से लीक हुए हैं। चाहे मोबाइल चोरी हुआ हो, रिपेयरिंग के लिए दिया गया हो या क्लाउड स्टोरेज हैक हुआ हो—आपका निजी डेटा इन दलालों के हाथ लग रहा है। एक बार वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद, इसे डिलीट करना नामुमकिन हो जाता है क्योंकि टेलीग्राम जैसे इंक्रिप्टेड ऐप्स पर इन्हें ट्रैक करना मुश्किल होता है।
हर उम्र के वीडियो का बाजार
हैरानी की बात यह है कि इन दलालों के पास न केवल कम उम्र के जोड़ों के, बल्कि उम्रदराज महिलाओं के भी प्राइवेट वीडियो मौजूद हैं। बंगाल के एक चर्चित कपल का वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए जाने के बाद भी टेलीग्राम पर धड़ल्ले से बिक रहा था। मीडिया संस्थान ने दलाल से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा कर इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
पुलिस की चेतावनी: वीडियो खोजना और शेयर करना भी अपराध
छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि ऐसे वीडियो को खोजना, डाउनलोड करना या किसी को फॉरवर्ड करना IT Act की धारा 67 अउ 67A के तहत गंभीर अपराध है। इसके लिए जेल और भारी जुर्माना दोनों हो सकता है।

