Wed. Dec 31st, 2025

Korba BJP Leader Murder : भाजपा नेता और जनपद सदस्य की दिनदहाड़े हत्या; कार सवार हमलावरों ने टंगिया और चाकू से किया हमला

 Korba BJP Leader Murder
 Korba BJP Leader Murder

 Korba BJP Leader Murder : कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपराध के बेखौफ इरादों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को कटघोरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 Korba BJP Leader Murder : काम के निरीक्षण के दौरान हुआ जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग बिंझरा क्षेत्र से जनपद सदस्य थे और पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। राजनीति के साथ-साथ वे ठेकेदारी का काम भी देखते थे। मंगलवार को वे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही कटोरी नागोरी से केशलपुर मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी, जिससे उतरे हमलावरों ने उन पर टंगिया (कुल्हाड़ी) और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

read more : Dhamtari News : मृत मिला तेंदुआ, चारों पैर के पंजे गायब; रायपुर से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, जांच में जुटा विभाग

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में अक्षय गर्ग को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।

व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद
एक रसूखदार नेता और व्यापारी की हत्या से कटघोरा के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वतः स्फूर्त बंद कर दी हैं। पूरे शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की घेराबंदी, आरोपियों की तलाश तेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले की सभी सीमाओं को सील कर नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *