Narayanpur News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र स्थित कोड़नार कैंप में एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया, जिसके बाद साथी जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।
Narayanpur News : जवान की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवान का नाम विनगल कुमार जूरी बताया जा रहा है। जवान ने खुद को गोली किन कारणों से मारी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गोली लगने के तुरंत बाद कैंप के अधिकारियों ने घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।
read more : Mob Lynching Kerala : केरल में नफरत की भेंट चढ़ गया था छत्तीसगढ़ का लाल, अब 30 लाख मुआवजे का एलान
मामले की जांच में जुटा प्रशासन
नारायणपुर के घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में इस तरह की घटना से पुलिस महकमे में चिंता बढ़ गई है। अक्सर जवानों के मानसिक तनाव या घरेलू कारणों से इस तरह के आत्मघाती कदम उठाने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन इस मामले में वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, उच्चाधिकारी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और कैंप में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

