Mon. Dec 29th, 2025

Bhilai Cyber Loot : BSP के रिटायर्ड कर्मचारी से 37.50 लाख की साइबर लूट, फेसबुक विज्ञापन बना बर्बादी का कारण…

Bhilai Cyber Loot
Bhilai Cyber Loot

Bhilai Cyber Loot : भिलाई। छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में साइबर ठगों ने एक बार फिर बड़ी सेंधमारी की है। इस बार शिकार बने हैं भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिनकी जिंदगी भर की कमाई महज एक फेसबुक विज्ञापन के चक्कर में साफ हो गई। ठगों ने निवेश के नाम पर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और उनसे 37.50 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली।

Bhilai Cyber Loot : कैसे हुई ठगी? रिसाली निवासी पीड़ित निरंजन प्रसाद ने फरवरी 2024 में फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें निवेश करने पर बैंक से कहीं ज्यादा ब्याज देने का दावा किया गया था। रिटायरमेंट के बाद मिली राशि को सुरक्षित करने की चाहत में उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। ठगों ने उन्हें हर महीने 4 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया। भरोसा जीतने के लिए शुरू में कुछ छोटी राशि बतौर लाभ उनके खाते में डाली गई, जिससे निरंजन प्रसाद को स्कीम पर यकीन हो गया।

read more : CG News : कौही में राशन के लिए हाहाकार, दिसंबर बीतने को है पर नहीं मिला चावल, लापरवाह सिस्टम के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल

37 लाख लेकर हुए फरार पूरी तरह भरोसे में आने के बाद, पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 37.50 लाख रुपये ठगों के बताए गए खातों में भेज दिए। यह पैसा पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के फर्जी कंपनी खातों में ट्रांसफर किया गया। चार महीने बाद जब मुनाफा मिलना बंद हुआ और ठगों के फोन बंद आने लगे, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। फिलहाल, नेवई पुलिस और साइबर सेल मामले की गहन जांच कर रही है।

बचाव के लिए जरूरी सुझाव
फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले “ज्यादा मुनाफा” देने वाले विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करने से पहले बैंक या वित्तीय सलाहकार से संपर्क जरूर करें। डिजिटल दुनिया में आपका सतर्क रहना ही आपकी पूंजी की असली सुरक्षा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *