Fri. Mar 6th, 2026

CG News: पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान….

CG News: पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “नक्सलवाद खत्म करने को लेकर कांग्रेस की जो नीति थी, उसका लाभ अब भाजपा उठा रही है।” साहू ने सवाल किया कि अगर वास्तव में पारदर्शिता है, तो आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पूरी सूची जारी की जाए — यह बताया जाए कि अब तक कितने नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, कितने मारे गए हैं और कितनों को गिरफ्तार किया गया है.

17 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी

धान खरीदी को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाई जा रही है कि किसान अपने धान को कम दामों पर बेचने को मजबूर हो जाएं।” उन्होंने बताया कि अब 17 नवंबर से खरीदी शुरू होगी क्योंकि 15 और 16 तारीख को शनिवार और रविवार है. साहू ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन नहीं हो पा रहा, कर्मचारी हड़ताल पर हैं, “टोकन तुहर द्वार ऐप” से टोकन जारी नहीं हो रहे और खरीदी केंद्रों की सफाई तक नहीं हुई है.

“एक साल में बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना”

राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना पर भी उन्होंने तंज कसा. साहू ने कहा कि “अब हितग्राहियों के नाम काटे जा रहे हैं, यह योजना भी एक साल में बंद हो जाएगी।”

बिहार चुनाव पर टिप्पणी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ, भाजपा ने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया, लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन की सरकार बनेगी।”

SIR प्रक्रिया को बताया फर्जीवाड़ा

धनेंद्र साहू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कहा कि “इस प्रक्रिया के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है, निर्वाचन आयोग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है.” कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल इस मामले पर राज्य निर्वाचन आयोग से मिलने वाला है.

“भाजपा में अंतर्कलह बढ़ रहा है”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ रही है और संगठनात्मक नियुक्तियों में देरी इसका प्रमाण है.

“दवाओं की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करें”

धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार आते ही नकली खाद और दवाओं का बाजार बढ़ गया है. जांच के लिए कोई मशीन नहीं है, सरकार को तत्काल प्रयोगशाला स्थापित करनी चाहिए।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *