Fri. Oct 23rd, 2026

Breaking News: न्यायधानी में भीषण आग, लाखों का माल खाक….!

Breaking News: न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट में स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *