रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक नया रोमांटिक गीत रिलीज़ हो चुका है जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। “तोर आँखी के कजरा”, OR Production के बैनर तले बना यह गीत अब YouTube और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है।इस गीत में मुख्य किरदार निभाए हैं तुषार चक्रधारी और ऋतिका हंसराज ने। दोनों की प्यारी केमिस्ट्री और सादगी से भरी प्रेम कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया है।
गीत का निर्देशन किया है सतीश साहू ने, जबकि इसके निर्माता हैं ओंकार देवांगन, रघु देवांगन और राज तिवारी। इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है लोकप्रिय गायक सुनील सोनी और पूर्वी यादव ने।
गीत के बोल और संगीत तोरन निषाद के हैं, और रिकॉर्डिंग व मिक्सिंग ARPA Studio में की गई है। शानदार कोरियोग्राफी भी निर्देशक सतीश साहू ने ही की है।
गीत की पृष्ठभूमि में खूबसूरत लोकेशन, पारंपरिक परिधान और रोमांटिक माहौल दर्शकों को छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जोड़े रखते हैं। रिलीज़ के कुछ ही घंटों में यह गीत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और दर्शक इसके भावपूर्ण शब्दों और दिल छू लेने वाले संगीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
“तोर आँखी के कजरा” एक ऐसा गीत है जो प्यार, अपनापन और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का सुंदर संगम पेश करता है। अगर आपने अभी तक यह गीत नहीं देखा है, तो इसे जरूर सुनें और अपने प्रियजनों के साथ साझा करें।

