cg crime news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-crime-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png cg crime news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cg-crime-news/ 32 32 Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा https://maarmik.in/bijapur-breaking/ https://maarmik.in/bijapur-breaking/#respond Thu, 25 Dec 2025 05:27:58 +0000 https://maarmik.in/?p=7118 Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते […]

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bijapur Breaking : बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है।  बीजापुर के ताज होटल’ में दबिश देकर केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डाक विभाग के सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) समेत चार कर्मचारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

Bijapur Breaking : होटल के कमरे में बिछाया गया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम को भ्रष्टाचार की सटीक सूचना मिली थी। रात करीब 8:30 बजे जब ताज होटल में रिश्वत का लेन-देन चल रहा था, तभी टीम ने धावा बोल दिया। मौके से अधिकारियों को नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा गया।

read more : UPPSC Doctor Vacancy : मेडिकल ऑफिसर समेत 2,158 पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
शास्त्री कुमार पैंकरा (एसडीआई, पोस्ट ऑफिस)

मलोत शोभन

अंबेडकर सिंह

संतोष एंड्रिक

विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया। टीम चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में डाक विभाग के कुछ और बड़े चेहरे भी सामने आ सकते हैं। इस रेड के बाद से बीजापुर के सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

The post Bijapur Breaking : होटल के कमरे में चल रहा था रिश्वत का खेल, CBI ने SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 अफसरों को रंगे हाथों दबोचा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bijapur-breaking/feed/ 0
CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/#respond Wed, 26 Nov 2025 11:26:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6121 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन […]

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, मुकेश मनचंदा, अतुल सिंह और दीपेन चावड़ा शामिल हैं। EOW द्वारा दायर किए गए इस चालान में करीब 6300 पन्ने शामिल हैं।

जांच में सामने आए घोटाले के चौंकाने वाले खुलासे

EOW की जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कारोबारी अनवर ढेबर और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रभावी नेटवर्क खड़ा किया था। आरोप है कि यह नेटवर्क हर महीने करीब 50 लाख रुपये अवैध कमाई कर रहा था। जांच एजेंसी ने बताया कि इस काली कमाई से लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्तियां खड़ी की गईं।

इसके अलावा, EOW ने दावा किया कि नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफिक सिक्योरिटी फिल्म्स को टेंडर दिलाने में निरंजन दास की मुख्य भूमिका रही। कंपनी मानकों पर खरी नहीं उतरती थी, फिर भी उसे ठेका दिया गया और प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे कमीशन तय किया गया। इस कथित गड़बड़ी से राज्य को लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अवैध कमाई कैसे पहुंचती थी सिंडिकेट तक

EOW के अनुसार, अवैध कमाई का पूरा पैसा सिंडिकेट के मुख्य सदस्य अनवर ढेबर तक पहुंचता था। आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2020 के बीच रकम को रायपुर की जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखा जाता था, जो यश और नितेश पुरोहित की स्वामित्व वाली संपत्ति है। इसी होटल से यह पैसा अधिकारियों, नेताओं और पार्टी फंड तक पहुंचाया जाता था। अनवर ढेबर का मैनेजर दीपेन चावड़ा इस गोपनीय लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था और रकम को आगे भिलाई तक पहुंचाता था, जहां लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल इसे मैनेज करते थे। निरंजन दास को भी इस अवैध कमाई में हिस्सेदारी मिलती थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

घोटाले की रकम बढ़कर 3200 करोड़ से भी अधिक

EOW की पिछली जांच में 2018 से 2023 के बीच अवैध शराब बिक्री से प्रदेश को लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया था। लेकिन नए पूरक चालान में यह राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई गई है। जांच में इस पैसे से संबंधित अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के सबूत भी सामने आए हैं।

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/feed/ 0
BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/ https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4585 रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। वार्ड क्रमांक 04 […]

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर | तिल्दा: राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर में नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया।

वार्ड क्रमांक 04 में रहने वाली क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी पर शक गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके मृतका से शारीरिक संबंध थे। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बने थे, लेकिन जब महिला ने दोबारा संबंध बनाने का आग्रह किया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हुई।

आरोपी ने बताया कि महिला ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबाया और उसे ज़मीन पर पटक-पटक कर मार डाला। बाद में शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया और फरार हो गया।

तिल्दा पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The post BIG NEWS: दूसरी बार सेक्स की चाहत, महिला ने गंवानी जान…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-desiring-to-have-sex-for-the-second-time-a-woman-lost-her-life/feed/ 0