BSNL BiTV OTT Plan: अगर आप क्रिकेट, मूवीज और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो बीएसएनएल आपके लिए लेकर आया है जबरदस्त ऑफर। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए BiTV ऐप पर नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। महज ₹151 खर्च करके यूजर्स को 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और 400 से ज्यादा लाइव चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।
क्या है BSNL BiTV?
BSNL ने इस साल BiTV ऐप पेश किया था। शुरुआत में यह टेस्टिंग फेज में फ्री उपलब्ध था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप पर यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, Aha, Shemaroo, Lionsgate, Sun Nxt, Chaupal, Discovery, Epic ON, ETV Win जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सर्विस मिलती है।
सिर्फ ₹151 में क्या मिलेगा?
-
25+ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस
-
400+ लाइव टीवी चैनल्स
-
30 दिन तक अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट
-
क्रिकेट टूर्नामेंट्स, वेब सीरीज, मूवीज और टीवी शो
यानी एक ही रिचार्ज में पूरे महीने फुल एंटरटेनमेंट।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
-
सबसे पहले जाएं 👉 fms.bsnl.in/iptvreg
-
Register पर क्लिक करें और BSNL Mobile या BSNL Fiber चुनें।
-
मोबाइल नंबर और सर्कल डालें।
-
OTP वेरिफाई करें और प्लान सेलेक्ट करके पेमेंट करें।
-
इसके बाद अपने फोन, टीवी या लैपटॉप पर BiTV ऐप से कंटेंट का मजा लें।
ध्यान रहे कि यह सर्विस सिर्फ BSNL SIM और BSNL Fiber यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

