Wed. Oct 28th, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर में शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक जरूरतों और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

प्राचार्य से सहायक शिक्षक तक हुए स्थानांतरित

तबादला आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्राचार्यों, व्याख्याताओं, प्रधान पाठकों, शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद संबंधित कर्मचारियों को जल्द ही नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल-शिक्षा-विभाग-का-स्थानांतरण-आदेश-101

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *